धन्यवाद अनुरोध के लिए। मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाड्रेट, और खनिज की आवश्यता होती है। अतः हमे ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे ये सारे तत्व विद्यमान हो, इससे हमारे शरीर को पोषण मिलता है।

शारीरिक विकास के लिए विटामिन जरूरी होता है, ऊर्जा हेतु कार्बोहाइड्रेट और वसा जरूरी है, मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, हड्डियों की मजबूती के लिए खनिज जरूरी है।

शाकाहारी भोजन मे भी ये सारे तत्व शामिल कर हम स्वस्थ रह सकते है, शरीर को पोषण देने वाले भोजन इस प्रकार है:

बीन्स: बीन्स कई प्रकार के होते है। राजमा, छोला, सोया बीन्स…आदि। बीन्स मे कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा मे होती है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण मे रखता है। ये हमारे शरीर को पोषण देते है।

यह कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है।

इससे मोटापा घटता है, दिल को स्वस्थ रखता है, स्ट्रोक की समस्या नहीं होती, डायबिटीज के रोगियों के लिए ठीक है।

पनीर/ टोफू/ सोया मिल्क/दही: पनीर और टोफू मे बहुत अधिक मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते है, जैसे विटामिन्स, कैल्शियम, जिंक, आयरन, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट आदि।

दूध, पनीर, टोफू, दही आदि मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूती और ग्रोथ के लिए आवश्यक है।

दालें : दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा स्तोत्र होता है। साबुत दाल मे बहुत अधिक पोषक तत्व पाए जाते है। साथ ही अगर सभी दालों को अंकुरित कर खाया जाए तो पोषण ज्यादा मिलता है।

हरी (पत्तेदार) सब्जियां: हरी सब्जियां या पत्तेदार सब्जियों मे आयरन पाया जाता है, जिससे रक्त की कमी दूर होती है, रोजमर्रा के आहार मे पत्तेदार सब्जियां अति आवश्यक होती है। इनमे कैल्शियम, बीटा कैरोटिन एवं विटामिन सी भी पाया जाता है।

सूखे मेवे और अलसी के बीज: सूखे मेवे और बीज हमारे शरीर को पोषण देते है और हृदय को स्वस्थ रखते है, इसमें बहुत से पोषक तत्व विद्यमान होते है, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, खनिज आदि। ये शरीर के लिए स्वस्थ आहार है।

फल: सभी तरह के फल पोषण से भरपूर होते है। विभिन्न फलों मे फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम, विटामिन K और विटामिन B आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

इन सभी आहार को नियमित रूप से भोजन द्वारा लेकर हम स्वस्थ काया पा सकते है।

सभी चित्र गुगल से प्राप्त है।

सभी जानकारी बाल वनिता महिला वृद्ध

टिप्पणियाँ